How to Cook

Khana Kaise Banaye

Online Khana Banana Sikho

Khana Banane Ki Recipe



Thursday 20 August 2020

Easy Aloo Chana Chaat Recipe in Hindi - आलू छोले चाट - चना चाट बनाने की विधि - आलू चने की चाट की आसान रेसिपी हिन्दी में


दोस्तोँ आज की इस पोस्ट में हम आपको आलू चना चाट बनाना सिखाएंगे। आलू चने की चाट बहुत ही चटपटा और HEALTHY SNACK  है | ये  झटपट बन कर  तैयार हो जाता है और बच्चो से लेकर बड़ो तक सबको बहुत पसंद आता है | काले चना चाट बनाने की विधी आप नीचे दिए हुए चना चाट रेसिपी विडियो में भी देख सकते हैं |

आलू चने की चाट बनाने की विधि नीचे दी गई वीडियो में देखें - Aloo Chana Chaat Recipe in Hindi Video



आलू चना चाट बनाने की सामग्री - Ingredients To Make Easy Aloo Chana Chaat

  • 2 कप रात भर भिगोएँ चने
  • 2 उबले आलू 
  • 2 प्याज़ बारीक कटे हुए 
  • 2 टमाटर
  • 2-3 हरी मिर्च 
  • 1 निंबू 
  • कुछ हरी धनिया की पत्तियां 
  • 1 चम्मच चाट मसाला 
  • कला नमक स्वादनुसार 

आलू चना चाट बनाने की विधि - How To Make Aloo Chana Chaat Recipe in Hindi

आलू चने की चाट बनाने के लिए 2 कप काले चने रात भर भिगोये हुए लेंगे । इन्हे हम साफ पानी से धोकर एक बर्तन में निकल लेंगे |इसके बाद इसे उबलने के लिए प्रेशर कुकर में डालेंगे | चने अच्छी  तरह पकाने  के लिए  हमे इसे  उबलने के लिए 2 सीटी तेज़ आंच पर और 7-8 सीटी धीमे आंच पर आने देनी है |

मसाला तैयार करने के लिए प्याज़, उबले आलू,टमाटर,हरी मिर्च को बारीक़ काट लेंगे |चनो को उबलने के बाद इनमे से पानी निथार ले और एक साफ बर्तन में निकल ले |इसके बाद सारी बारीक़ कटी हुई सब्जियों को चनो क साथ मिला ले |चनो को चटपटा बनाने के लिए इसमें १ चम्मच चाट मसाला और काला  नमक स्वाद के अनुसार डाल  ले | सारी सामग्री डालने एक बड़े चम्मच की सहायता से इन सबको मिक्स कर ले, ताकि मसलो का फ्लेवर चाट के अंदर तक  चला जाये | 

इसके बाद आलू छोले चाट को खट्टेपन का फ्लेवर देने के लिए इसमें निम्बू का रास निचोड़ कर डाल  ले | खट्टा आप अपने स्वाद के  अनुसार डाल  सकते है और इन्हे आखिरी बार एक बड़े चम्मच की मदद से अच्छी  तरह मिक्स कर ले, ताकि मसालों और निम्बू के रस का फ्लेवर चने और आलू के अंदर तक चला  जाये | 

आपका आलू चना चाट बन कर तैयार है| इन्हे किसी भी सर्विंग प्लेट में डाल ले और गार्निशिंग के लिए कटे हुए धनिये और कटे हुए प्याज़ के लच्छो के साथ सर्वे  करे | 

चना चाट बनाने की विधि - How To Make Chana Chaat at Home?

चटपटा आलू चने की चाट बनाने की विधि नीचे दी गई वीडियो में देखें


Khana Banane Ki Recipe Hindi Me - हिंदी में आलू छोले चाट बनाने की विधि सिखें।


Saturday 15 August 2020

Easy Chole Bhature Recipe in Hindi - छोले भटूरे की आसान रेसिपी हिन्दी में देखें

दोस्तोँ आज की इस पोस्ट में हम आपको छोले भठूरे बनाना सिखाएंगे। छोले भठूरे बहुत ही मशहूर और घर-घर में बनाये जाने वाला एक स्वादिष्ट व्यंजन है। वैसे तो यह पंजाब का सबसे प्रसिद्ध स्वादिष्ट भोजन है लेकिन आमतौर पर यह भारत के घर-घर में बनाया जाता है। छोले भटूरे बनाने की विधी आप नीचे दिए हुए छोले भटूरे की आसान रेसिपी विडियो How To Make Chole Bhature Easy Recipe में भी देख सकते हैं |



भटूरे बनाने की सामग्री - Ingredients To Make Easy Bhature (भटूरे) at Home

  • 2 कप मैदा
  • 2 टेबल-स्पून सूजी
  • 2 टेबल-स्पून दही
  • 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1/4 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • 1/4 टी स्पून नमक
  • 1 चम्मच चीनी
  • आटा बनाने के लिए पानी 1 गिलास जरूरतानुसार 

छोले बनाने की सामग्री - Ingredients To Make Easy Chole (छोले ) at Home

  • 2 कप रात भर भिगोएँ छोले
  • 1 से 2 चम्मच चायपत्ती
  • 2 लौंग साबुत 
  • 1 इलायची साबुत
  • सरसों  का तेल दो बड़े चम्मच या जरूररतानुसार
  • 2 प्याज़ बारीक कटे हुए 
  • 1 बड़े आकार का टमाटर
  • 5-6 लहसुन
  • 2 हरी मिर्च 
  • एक चुटकी भर हिंग
  • 1 टेबल-स्पून घर का बना चना मसाला
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • नमक अपने स्वाद के अनुसार

भटूरे बनाने की विधि - How To Make Bhature at Home

भटूरे बनाने के लिए हम सबसे पहले 2 कप मैदा लेंगे और इसमें 2 टेबल-स्पून सूजी, 2 टेबल-स्पून दही, 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, 1/4 टी स्पून बेकिंग पाउडर, 1/4 टी स्पून नमक, और 1 चम्मच चीनी को इसमें मिक्स कर लेंगे| इसके बाद इसमें धीरे धीरे पानी डालते हुए एक मुलायम और लचीला आटा गूथ के तैयार कर लेंगे | आटा गूथते समय चीनी मिलाने से भटूरो का रंग बहुत ही अच्छा आता है | 

आटा गूथने के बाद इसे फूलने के लिए कम से कम २ घंटे के लिए ढक के छोड़ दें | 

छोले बनाने की विधि - How To Make Chole at Home

छोले बनाने के लिए 2 कप छोले रात भर भिगोये हुए लेंगे । इन्हे हम साफ पानी से धोकर एक बर्तन में निकल लेंगे | इसके बाद इसे उबलने के लिए प्रेशर कुकर में डालेंगे | साथ ही इसमें 2 लौंग, एक इलाइची और  किसी भी साफ सूती कपडे में 1 चम्मच चायपत्ती बांध कर 3 कप पानी डाल कर उबालने के लिए गैस पर रख  देंगे | छोले उबलने के लिए 2 सीटी तेज़ आंच पर और 7-8 सीटी धीमे आंच पर आने देनी है |

छोले उबलने  के बाद इसकी ग्रेवी तैयार करनी है | ग्रेवी तैयार करने के लिए २ मध्यम आकर के प्याज़, 6-7 लहसुन की कलियाँ और 2 हरी मिर्च को बारीक़ काट लेंगे | आप चाहे तो लहसुन और हरी मिर्च का एक पेस्ट भी तैयार कर सकते है | इसके बाद कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच सरसो का तेल डाल कर इसे गर्म करेंगे | तेल गरम हो जाने के बाद इसमें आधा छोटा चम्मच जीरा, चुटकी भर हींग डालेंगे | जीरा चटकने के बाद इसमें बारीक़ कटा हुआ प्याज़ और लहसुन डालेंगे | 

प्याज़ को सुनहरा होने तक भुनगे | प्याज़ भुनने के बाद इसमें एक बड़े साइज का बारीक़ कटा हुआ टमाटर डालेंगे और सारे मसाले, 1 टेबल-स्पून घर का बना चना मसाला, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, और नमक अपने स्वाद के अनुसार डालेंगे और इन्हे मिक्स करके पकने के लिए छोड़ देंगे | हमे मसाले को तब तक पकाना है जब तक मसाले में से तेल अलग न हो | 5-7 मिनट बाद हम देखेंगे की मसाले में से तेल अलग हो चुका है इसके बाद इसमें २ बड़े चम्मच पानी डाल  कर इसे  फिर से पानी सूखने तक 3-4 मिनट तक भूनेंगे | इसके बाद हम इसमें उबले हुए छोले डाल कर इसे मसाले में अच्छी तरह मिक्स करेंगे और एक गिलास पानी डाल  कर इसे पकने क लिए 5 मिनट खुला छोड़ देंगे | छोलो  की ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी होती इसलिए हम इसे ढक के 5-7 मिनट के लिए फिर पकाएंगे | 
अब आपके छोले तैयार हैं | आप ऐसे किसी भी के धनिये के साथ सजा सकते है 

छोले बनाने के बाद बारी आती है भटूरे बनाने की

कढाई में तेल गरम करेंगे भटूरो के लिए और आटे को हम एक बार फिर से हलके हाथो से  तैयार करेंगे | आटा  तैयार करने के बाद हम आटे से  पेड़े निकल लेंगे एक रोटी के  बराबर | एक-एक  करके पेड़ो  की रोटी बेल लेंगे आप चाहे तो ऐसे लम्बाई में भी बेल सकते है | इसके बाद हम इन्हे तेल में डाल  देंगे इन्हे तेज़ आंच पर डालना है और २ सेकंड क अंदर ही भटूरा फ़ूल के ऊपर आ जाएगा | इसी तरह आपको सारे भटूरे तैयार कर लेने है |

Easy Chole Bhature Recipe in Hindi


आपके Easy Chole Bhature बन के तैयार है | आप इसे लच्छे प्याज़ के साथ परोस सकते है |


Sunday 4 February 2018

Soya Kebabs Korma Recipe - सोया कबाब कोरमा रेसिपी

हमारी इस पोस्ट में आज हम आपको सोयाबीन अथवा सोया कबाब कोरमा बनाने की रेसिपी बताएँगे जो कि मूँग दाल बड़ी के समान ही बनाई जाती है और प्रोटीन से भरपूर होती है। दोस्तों यह एक वेजीटेरियन डिश है, जो की न्युट्रिला से बनाई गई है। आप Soya Kabab Korma को आसानी से घर पर बना सकते हैं। सोया कबाब कोरमा को बनाने के लिए आपको जिन ingredients की ज़रूरत होगी, वह जानने के लिए कृप्या नीचे बताई गई recipe ध्यान से पढ़ें।

soa kebabs korma recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients to Make Soya Kabab Korma

  • सोयाबीन की बड़ी - 100 ग्राम
  • अदरक का पेस्ट  - 3-4 चम्मच
  • मिर्च लाल पाउडर - 1 चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • लहसुन की पेस्ट - 3-4 चम्मच
  • प्याज - 2 (बारीक कटा हुआ)
  • दालचीनी - 2-3 इंच
  • जीरा - 2 चम्मच
  • धनिया - 2-3 चम्मच
  • खसखस - 2 चम्मच
  • बेसन भुना हुआ - 3 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
  • इलायची - 2 (इलायची का पाउडर)
  • घी - 250 ग्राम
  • दही - 100 ग्राम
  • केवड़ा का पानी - 1 चम्मच

सोया कबाब कोरमा बनाने की विधि - How to make Soya Kebabs Korma


  • Soya Kabab Korma बनाने के लिए सबसे पहले सोया बड़ी को 5-10 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो कर रखिये और पर्याप्त समय पर बड़ियाँ पानी से सोख कर निकाल लीजिये।
  • इसके बाद एक कटोरी में अदरक और लहसून की पेस्ट के साथ नमक स्वादानुसार मिला लीजिये। अब सोया बड़ी को इस मिश्रण में डालकर अच्छे से मिक्स करने के बाद 5-6 घंटे तक फ्रिज़ में ही पड़ा रहने दे।
  • अब तवा गैस पर रखिये और गर्म होने पर उसमे खसखस और जीरा को भुनकर उसका पेस्ट तैयार कर लीजिये। इसके बाद एक पैन में घी डालकर उसमें बेसन को भी भून लीजिये।
  • एक पैन में घी डालकर गर्म होने पर उसमे बारीक कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लीजिये। उसके बाद आप सोया बड़ी को भी थोड़ा सुनेहरा होने तक, कम से कम 2 मिनट तक भुन ले।
  • इसके बाद इसी मिश्रण में तैयार किया हुआ पेस्ट डालकर कुछ मिनट पकाइये और दही डालकर 7-8 मिनट तक करछी चलाते रहिये फिर एक कप पानी डालकर थोड़ा और पकाएं।
  • अब जो बेसन भुन कर रखा हुआ था उसमें आधा कप पानी डालकर घोल लें और कोरमे में डालकर धीमी आँच पर गाढ़ा होने तक पकाइये, फिर केवड़े का पानी डालकर मिला लीजिये और गरमा गर्म serve कीजिये।

Friday 26 January 2018

Gajar Ke Kofte बनाने की रेसिपी - Carrot Kofta Curry Recipe


दोस्तों वैसे तो आपने गाजर के हलवे और जूस का लुत्फ़ अक्सर सर्दियों में दुकानों से खरीदकर या फिर घर पर बनाकर भी उठाया होगा।  लेकिन क्या आप जानते हैं गाजर के जूस और  हलवे के इलावा आप गाजर की बर्फी,  गाजर के कोफ्ते और रसीला मुरब्बा भी बनाकर खा सकते हैं।  Carrot सेहत के लिए भी काफी अच्छे माने जाते हैं, क्यो किं इनके सेवन से हमें Vitamin A 334%, Vitamin C 9%, Calcium 3%, Iron 1%, Vitamin B-6 5%, Magnesium 3% तथा और भी कई सारे पोषक तत्व  मिलते हैं। तो चलिए आज मैं आपको Gajar Ke Kofte की रेसिपी बताती हूँ 


Gajar Ke Kofte

आवश्यक सामग्री - Ingredients to Make Gajar Ke Kofte

  • गाजर 500 ग्राम (कद्दूकस की हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
  • टमाटर - 4 (बारीक कटे हुए)
  • हरी मिर्च - 6-7 (बारीक कटी हुई) 
  • प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ) 
  • धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया - Garnishing के लिए
  • अदरक - 1 छोटा टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
  • नमक - स्वादानुसार 
  • घी - 2-3 चम्मच

Gajar Kofta बनाने की विधि - How to make Carrot Kofta Curry

  • सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा पानी डालकर उसमे कद्दूकस की हुई गाजर डालकर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक की पानी सूख ना जाए। 
  • पानी सूख जाने पर गैस बंद कर दें और गाजर के मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, और नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें और फिर मिश्रण से गोल मटोल कोफ्ते बना लीजिये। 
  • Gajar Kofta Curry बनाने के लिए एक पैन में घी डालकर थोड़ा गरम होने दें और फिर इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भुन लें। 
  • जैसे ही प्याज सुनहरे रंग का दिखने लगे इसमें बारीक कटा हुआ अदरक, बारीक कटे हुए टमाटर, धनिया, हल्दी पाउडर, और हरी मिर्च डालकर पकाए। 
  • जब  मसाले से थोड़ा तेल अलग होता दिखे तो उसमे 2 कप पानी डाल दें और पका ले। Curry के पकने पर इसमें गाजर के कोफ्ते डालकर पांच मिनट तक पकाये। पकने पर इसमें हरा धनिया डालकर गरमा गरम serve करें। 

Saturday 29 July 2017


Honey Chilli Potatoes - हनी चिल्ली पोटेटौ Banane Ki Vidhi


Honey Chilli Potatoes (हनी चिल्ली पोटेटौ) एक ऐसा इन्डो चाइनीज व्यंजन है जो आज कल काफी पसंद किया जाता है। बच्चे, बूढ़े और जवान भी हनी चिल्ली पोटेटौ खाना बहुत ही पसंद करते हैं। अगर आप भी हनी चिल्ली पोटेटौ खाने के शौकीन हैं तो आइये आज हम आपको Khana Banane Ki Recipe Blog पर Honey Chilli Potatoes Recipe (हनी चिल्ली पोटेटौ रेसिपी) बताएंगे।


हनी चिल्ली पोटेटौ रेसिपी


आवश्यक सामग्री - Ingredients to Make Honey Chilli Potatoes

  • आलू - 2 (लम्बे पतले कटे हुए)
  • कार्न फ्लोर या मैदा - 3-4 टेबल स्पून
  • नमक - स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबल स्पून
  • तेल - तलने के लिए
  • लहसुन की पेस्ट - 1 टेबल स्पून
  • स्प्रींग अनियन - 2 (कटे हुए)
  • सोया सास - 1/4 टेबल स्पून
  • शहद - 2 टेबल स्पून
  • शिमला मिर्च - 1 (कटी हुई)
  • और - 3 टेबल स्पून
  • चिल्ली सास - 2 टेबल स्पून



बनाने की विधि - How to Make Honey Chilli Potatoes in Hindi

  • एक बर्तन में कार्न फ्लोर या मैदा, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर आपस में अच्छे से मिक्स कर लीजिये। मिश्रण में थोड़ा तेल डालिए और अच्छे से mix कीजिए। 
  • अब आलू को धोकर छिले और लम्बे पतले टुकड़े काट लीजिए। कार्न फ्लोर या मैदा वाले मिश्रण में थोड़ा पानी डालकर अच्छे से mix कर के आलू को इससे कोट कर लीजिये।
  • कड़ाई में तेल गर्म करिये और आलू को तब तक deep fry कीजिये जब तक वह गोल्डन ब्राउन ना हो जाए। आलू तल कर एक तरफ रख दीजिए।
  • किसी पैन में 1 टेबल स्पून तेल गर्म करिये (आप बचे हुए तेल को भी इस्तेमाल कर सकते हैं) और उसमे लहसुन की पेस्ट और spring onions डाल कर 1 मिनट तक तेज आंच पर पकाइए।
  • अब इसमें कटी हुई शिमला मिर्च, शहद, नमक, सोया सास, चिल्ली सास डाल कर कम से कम 2-3 मिनट तक पकाइए और फिर इसमें तल कर रखे आलू और सफेद तिल के बीज डालकर अच्छे से mix करिये और गरमा गर्म Honey Chilli Potatoes serve कीजिए।

Saturday 22 July 2017

वेज बिरयानी रेसिपी  - How to Make Vegetable Biryani Recipe


Vegetable Biryani एक ऐसी easy to cook tasty dish है, जिसके बारे में सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है। बासमती चावल से बनी बिरयानी एक ऐसा मुगलई भोजन है जो पुरे देश में पसंद किया जाता है। अगर आप भी न्यूट्रीशियस सब्जियों और साबुत मसालों से बनी हुई Veg Biryani खाना पसंद करते हैं तो आइये Khana Banane Ki Recipe ब्लॉग पर स्वाद और flavor से भरी हुई वेजिटेबल बिरयानी बनाने की रेसिपी follow करें।


Ingredients to Make Vegetable Biryani Recipe


आवश्यक सामग्री - Ingredients to Make Vegetable Biryani

  • बासमती चावल - 200  ग्राम
  • प्याज - 1 (लम्बा कटा हुआ)
  • शिमला मिर्च - 1 (1 इंच लम्बे टुकड़ों में कटी हुई) 
  • टमाटर - 2 (बड़े टुकड़ों में कटा हुआ)
  • गाजर - 1 (1.5-2 इंच पतले लम्बे टुकड़ों में कटी हुई)
  • फ्रेन्च बीन्स - 10-12 (1 इंच के टुकड़ों में कटी हुई)
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • देसी घी - 2  बड़े चम्मच 
  • काजू - 2 टेबल स्पून
  • किशमिश - 1 टेबल स्पून
  • बड़ी इलायची - 2
  • छोटी हरी इलाइची - 3-4
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • दालचीनी छोटा टुकड़ा - 2
  • तेजपत्ता - 2 
  • लौंग - 4 
  • हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार


वेज बिरयानी को बनाने की विधि - How to Make Veg Biryani in Hindi

  • एक बर्तन में चावलों से दुगुना पानी डालिये और चावल को साफ़ कर के और धोकर 20-25 मिनट तक के लिए भिगो कर रख दीजिेए। ऐसा करने से चावल थोड़ा नरम हो जाएंगे।
  • अब किसी बर्तन में 5-6 कप पानी डाल कर चावलों को बिना ढके उबलने के लिए रख दीजिये और उसमे 1 तेजपत्ता, 1 टुकड़ा दालचीनी, 1 बड़ी इलाइची और 2 लोंग डाल दीजिये। जब पानी में उबाल आने लगे तो चावल को पानी में डाल कर 80 प्रतिशत तक पका लीजिये। चावल पक जाने के बाद अतिरिक्त पानी को छलनी की मदद से निकाल लीजिये। 
  • सभी कटी हुई सब्जियों को अब हम फ्राई करेंगे। एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कीजिये और सभी कटी हुई सब्जियां - गाजर, फ्रेन्च बीन्स, लम्बा कटा हुआ प्याज, फूल गोभी और शिमला मिर्च बारी-बारी से डालकर थोड़ा फ्राई कर लें ताकि सब्जियां crunchy हो जाए। 
  • अब इस बचे हुए तेल में हम बिरयानी का मसाला भूनेंगे। गर्म तेल में सभी साबुत मसाले - बड़ी इलायची, दालचीनी, तेजपत्ता, छोटी हरी इलाइची, और लौंग डालकर थोड़ा करछी चलाते हुए भून लीजिये। साबुत मसाले भून जाने के बाद अब 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ अदरक, नमक और हल्दी पाउडर डालकर मसाले को थोड़ा भूनिये और फिर कटा हुआ टमाटर डालकर mesh हो जाने तक भून लीजिये।
  • मसाला भून जाने के बाद अब इसमें सभी तली हुई सब्जियां डाल कर मिला लीजिए। Vegetable Biryani के लिए अब सब्जी बनकर तैयार है। 
  • किसी भारी तले वाले बर्तन में 1 चम्मच पिघला हुआ घी डाल कर फैला दीजिये, और उबले हुए चावलों की आधी मात्रा बर्तन के तले पर एक समान फैला दीजिये।
  • अब चावलों के ऊपर तैयार की हुई सब्जी को ड़ालकर चावलों को बिलकुल ढक दीजिये। अब बचे हुए सभी चावल सब्जी की layer के ऊपर एकसार डाल दीजिये। 
  • चावल की layer बनाने के बाद अब इसके ऊपर काजू, किशमिश और बारीक कटा हुआ हरा धनियां डाल दीजिये। अब ऊपर से 3-4 चम्मच पिघला हुआ देसी घी डालकर बर्तन को ढक्कन लगाकर बंद कर दें और 15 मिनट तक धीमी आंच पर वेजिटेबल बिरयानी को पकाइये। 
  • 15 मिनट के बाद ढक्कन खोलिये और करछी की मदद से सभी चीजों को आपस में मिला लीजिये। Veg Biryani बनकर अब तैयार है। 

Sunday 16 July 2017

व्रत में कुट्टू के आटे की स्वादिष्ट पूरियां बनाने की रेसिपी


सावन के व्रत या नवरात्री के समय हम गेंहूँ के आटे से बनी हुई चीजें नहीं खा सकते इसलिए कुट्टू के आटे (buckwheat flour) या फिर सिंघाड़े के आटे (Water Chestnut flour) का उपयोग करते हैं। Kuttu Ke Aate को आसानी से गूंथने के लिए इसमें उबले हुए आलू या अरबी को मिलाया जाता है। ऐसा करने से पूरियां ज्यादा स्वादिष्ट व खस्ता बनती है। तो आइये Khana Banane Ki Recipe blog पर आज Kuttu Atta Puri बनाये।


कुट्टू के आटे की पूरियां रेसिपी

आवश्यक सामग्री - Ingredients to Make Kuttu Atta Puri

  • कुट्टू का आटा - 100 ग्राम (1 कप)
  • आलू या अरबी - 100 ग्राम (Medium size)
  • सैंधा नमक - 1/2 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च- 1/4 छोटी चम्मच- एक टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 1-2 tbsp  (बारीक कटा हुआ)




Kuttu Atta Poori विधि - How to make Kuttu Ke Aate Puri

  • सबसे पहले आलू या अरबी जो भी आप कुट्टू के आटे के साथ मिक्स करना चाहते हैं उसे उबाल लीजिये।
  • एक बर्तन में कुट्टू के आटे को छान लीजिये और उबले हुए अरबी या आलू को छीलकर आटे में ठीक से mash कर लीजिये। 
  • अब मिश्रण में आप सैंधा नमक, काली मिर्च और बारीक कटा हरा धनियां मिलाकर एक सख्त tight आटा गूंथ कर उसे 15-20 मिनट के लिए एक बर्तन में ढक कर रख दें ताकि ये पूरी बनाने के लिए सैट हो जाए। 
  • आटा सैट हो जाने के बाद अब इससे छोटे-छोटे गोले बना कर रख लीजिये।
  • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करिये । बनाये हुए गोलों को चकले में पूरी के आकार का बेल कर गर्म तेल में डालिये और दोनों तरफ से हल्का brown हो जाने तक तलिये। 
  • एक plate में napkin बिछाइये और गरमा-गर्म Kuttu Ke Aate Ki Poori एक-एक करके तल कर रखिये ताकि napkin extra oil सोख ले। कुट्टू की पूरियां तैयार हैं। आप बनी हुई कुट्टू के आटे की पूरियां दही के साथ भी खा सकते हैं।


Khana Banane Ki Hindi Recipes © 2017 | Sitemap | Powered by Blogger | Blogger Template by DesignCart.org